मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

ram

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस स्थित भारतीय दूतावास में ग्रीस में भारत के राजदूत श्री रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। ग्रीस की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन हुई इस बैठक में कार्मिक प्रशासन और गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत–ग्रीस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में हुई बातचीत का मुख्य विषय इन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना रहा। मुख्य सचिव एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे लोक प्रशासन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, गवर्नेंस और आईआईएएस के कार्यों से संबंधित विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *