जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (ईजीपीए) की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सबीने कूलमान के साथ बैठक की। बैठक में रोम में आयोजित ईजीपीए-2026 सम्मेलन के सफल आयोजन और सम्मेलन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पोप लियो चौदहवें के संदेश ‘मैग्निफिका ह्यूमैनिटास’ से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। साथ ही यूरोपीय लोक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित ईजीपीए संचालन समिति की बैठक के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्य सचिव के विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा रही।

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईजीपीए की अध्यक्ष के साथ यूरोपीय लोक प्रशासन पर की चर्चा
ram


