मुख्यमंत्री भजनलाल ने 133 दिन बाद किया सीएम आवास में गृह प्रवेश

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शुक्रवार को करीब साढ़े चार माह बाद मुख्यमंत्री आवास 8 सिविल लाइंस में शिफ्ट हो गए। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शिफ्ट होने से पहले पूजा-अर्चना की। सीएम भजनलाल ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पहले वे सहकार मार्ग स्थित विद्युत विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ दिन रहे थे। बाद में वे ओटीएस स्थित गेस्ट हाउस में चले गए थे। अब तक वहीं निवास कर रहे थे। सिविल लाइंस सीएम आवास में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद वे अब यहां शिफ्ट हुए हैं।

गहलोत ने 3 माह में खाली किया था सीएमआर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदेश में सरकार को बदले हुए साढे चार माह बाद अब मुख्यमंत्री आवास मिला है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमआर तीन महीने में खाली किया था। इससे पहले सीएम भजनलाल अभी तक ओटीएस स्थित अस्थायी मुख्यमंत्री आवास में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *