सीईओ शुभम भैंसारे ने मतदाता जागरूकता साईकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

ram

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर एवं राजस्थान रोड़ राइडर्स साईकलिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत अमर जवान ज्योति जनपथ एसएमएस स्टेडियम से जलमहल तक मतदाता जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली को अमर जवान ज्योति से स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी एवं सीईओ जिला परिषद् शुभम भैंसारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं ने भी साईकलिंग कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस प्रकार स्वास्थ्य के लिए साईकलिंग करना आवश्यक है उसी प्रकार स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान अतिमहत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में 09 सितंबर बुधवार को 2 नगरपरिषद् एवं 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों के वहीं 11 सितंबर शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों के लिए प्रातः 7ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। इस अवसर पर राजस्थान रोड राइडर्स के संरक्षक डॉक्टर जी एल शर्मा, अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पाड़ला , उप निदेशक जन संपर्क हेमंत सिंह, जिला नोडल स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा, रॉबिन हुड आर्मी जयपुर की संयोजक रेनू जिंदल सहित अन्य साईक्लिस्ट ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *