भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने रामनवमी पर कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद, चित्तौडगढ़ विधानसभा में किया जनसंपर्क

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज रामवमी के अवसर पर चित्तौडगढ़ स्थित अपने निवास पर कन्याओ का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा नवरात्र देवी उपासना का पर्व है, बिना कन्या पूजन के यह अधूरा है। आज देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन करवाने का सौभाग्य मिला और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद सीपी जोशी ने चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षेत्र सावा और बस्सी मण्डल के ओछडी, सेमलिया, जालमपुरा, अरनियापंथ, शम्भूपुरा, उदपुरा, अमरपुरा, विजयपुर, केलझर, पालका, सोनगर, घोसुंडी, पाल, शादी, अभयपुर, आंवलहेड़ा, नगरी, सेमलपुरा, मानपुरा, नेतावल गढ़ पाछली, ऐराल, घटियावली और गिलुण्ड में जनसंपर्क कर जनता कर जनता का आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सनातन धर्म की रक्षा कर रही है। यही कारण है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी प्रदेशवासी हर्ष-उल्लास और सद्भाव के साथ रामनवमी का त्योहार मना रहें है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण मे अंधी कांग्रेस की गहलोत सरकार ने प्रदेश में हिन्दू त्योंहारों को सार्वजनिक मनाने, डीजे बजाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया था, वहीं पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन को रैली निकालने की इजाजत दी थी। सनातन को खत्म करने जैसी विकृत सोच रखने वाले अब खुद खत्म हो रहें है। सनातन विरोधी नीतियों और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने जैसे निर्णयों से आहत होकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का सिलसिला लगातार जारी है। इतिहास गवाह है कि सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो गए लेकिन सनातन का कुछ नहीं बिगाड पाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के वोट से मिली ताकत से 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज ऐसा अवसर आया है जब प्रभू श्रीरामलला जन्मदिन पर टेंट में नहीं बल्कि दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान है, जनता धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रही है। भाजपा की मोदी सरकार ने अपने कुशल नेतृत्व और मजबूत इरादों से दस सालों में न सिर्फ देश की दशा और दिशा बदली, बल्की देश की मजबूती और विकास के काम होने के साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर बनने जैसे अनेक महत्वपूर्ण काम हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की मजबूती, विकास, सनातन धर्म की रक्षा और विकसित भारत के संकल्प को ओर मजबूती देने के लिए वोट कमल के निशान को ही देना है, साथ ही इसके लिए पडोसियो, मित्रों और परिजनों को भी प्रेरित करना है। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने में भागीदार बनना है।

विधायक चन्द्रभान आक्या ने चित्तौडगढ़ के विकास के लिए सीपी जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है चित्तौड़ की जनता विकास चाहती है, विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है।

जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी कमलेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, बस्सी मंडल महामंत्री किशोर सिंह, लालुराम भील, नरेंद्र टेलर, गोपाल चौबे, रामप्रसाद जाट, छोटू धाकड़, सोहन खटीक, सी पी नामधराणी, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *