15 दिसंबर को सात स्थानों पर लगेंगे आयुष्मान रक्तदान शिविर

ram

पाली। जिले में 15 दिसंबर रविवार को सात स्थानों आयुष्मान रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया राजस्थान सरकार के प्रथम वर्षगाठ के अवसर पर पाली शहर सहित जिले में 7 स्थानों पर आयुष्मान रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान रक्तदान शिविर पाली में बांगड़ अस्पताल परिसर में, साल वाले बाबा की दरगाह हैदर कॉलोनी पाली, केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से नया बस स्टैंड पाली में, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सोजतसिटी, जनाना हॉस्पिटल सादड़ी, दादावाड़ी कोसेलाव तथा गवर्नमेंट हॉस्पिटल बाली में आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *