बालोतरा। राज्य सरकार ने अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली त्रि-स्तरीय जन सुनवाई को स्थगित कर दिया है। जन अभियोग निराकरण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 31 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 के फॉलो-अप शिविरों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि अगस्त माह में प्रस्तावित जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अटल जन सेवा शिविरों जन सुनवाई अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। उन्होने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग के निर्देशानुसार फॉलो-अप शिविरों के सफल संचालन एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
अगस्त माह की त्रि-स्तरीय जन सुनवाई स्थगित
ram


