जिला कांग्रेस से बदलने निकाल अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा

ram
सवाई माधोपुर। जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आज शहर के भेरु दरवाजे से अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा निकाली गई। अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा से पूर्व शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का जिला अध्यक्ष संतोष कुमार स्वामी एवं यात्रा संयोजक आसिफ खान खलीफा ने माला पहनकर सम्मान किया इसके बाद यात्रा का शुभारंभ शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद जैन ने राष्ट्र गान करवा कर किया। यात्रा संयोजक आसिफ खान खलीफा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से जिन्होंने अपने देश के लिए अपना रक्त बहाया है उन्हें हम याद रखें और देश मैं अमन भाईचारा कायम रहे साथ ही उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आदिवासी दिवस भी मनाया जा रहा है जिसको लेकर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले एवं देश की आजादी को दिलाने में अपना योगदान दिया है उनकी याद में और भारत जोड़ो आंदोलन की याद में यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।तिरंगा यात्रा भेरू दरवाजे से शुरू होकर जिला अस्पताल, आलनपुर सर्किल से रणथंबोर सर्किल हम्मीर ब्रिज होते हुए बजरिया  स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंची। जहां पर यात्रा संयोजक, जिला अध्यक्ष एवं शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के विनोद जैन ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके बाद तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंची जहां पर अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *