दौसा में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में जिला प्रभारी मंत्री ने नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 2400 नवचयनित कार्मिकों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश एवं किट प्रदान

ram

जयपुर। दौसा में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय पर भांकरी रोड स्थित स्व. छुट्टन लाल मीणा टाउन हॉल में जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यव र्धन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 2400 नवचयनित कार्मिकों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश एवं किट प्रदान की गई।यह कार्यक्रम पचपदरा में हुए राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़ा रहा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उ‌द्घाटन एवं लोकार्पण किया। उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यसभा सांसद मती अल्का गुर्जर व लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित ज्ञानू शर्मा, शकुन्तला मीना, पंकज बैरवा, शीतल प्रजापत, भाग्य बांकावत तथा हेमराज योगी को नियुक्ति पत्र एवं किट प्रदान किए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजस्थान में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी के साथ औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश में पेयजल, आधारभूत संरचना, परिवहन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं तथा सरकार द्वारा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दौसा जिले के लिए ईसरदा पेयजल परियोजना का लंबे समय से किया जा रहा इंतजार अब अंतिम चरण में है और आने वाले समय में इसका लाभ जिले को मिलेगा। उन्होंने विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में राजस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि दौसा-बांदीकुई क्षेत्र विकास के नए केंद्र बनेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, नगर सुधार न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित विभिन्न विभागों के ​कार्मिक, आमजन एवं बड़ी संख्या में नवचयनित कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *