बालोतरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अधीनस्थ कार्यालय लीगल एंड डिफेंस काउसिंल सिस्टम बालोतरा द्वारा अस्थायी संविदा पदों पर सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त करने हेतु न्याय विभाग व अन्य राजकीय विभागों के सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किये जा
रहे है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अधीनस्थ कार्यालय लीगल एंड डिफेंस काउसिंल सिस्टम बालोतरा द्वारा ऑफिस असिस्टेट के 03 पद, रिसेप्शनिस्ट कम डेटा आफपरेटर के 01 पद, ऑफिस पियॉन के 03 पदों समेत कुल 07 पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि इच्छुक आवेदक 08 अगस्त तक कार्यालय समय में सांय 05 बजे तक ईमेल, डाक अथवा व्यक्तिशः प्रस्तुत होकर आवेदन जमा करवा सकता है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।


