नई दिल्ली। अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी होने वाली है। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप जल्द की अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की की मदद से उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.com पर जाकर जल्द ही आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
अग्निवीर की भर्ती परीक्षा देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक आयोजित कराई गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के तहत यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कैटेगरी के अनुसार 50 प्रश्न और 100 प्रश्न पूछे गए थे।


