गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

ram


झालावाड़ .गांधी जयंती के अवसर पर आज झालावाड़ में भी जिला प्रशासन व शांति अहिंसा निदेशालय के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत आज सुबह सद्भावना दौड़ के साथ हुई, जिसके तहत झालावाड़ के खेल संकुल परिसर से सद्भावना दौड़ का शुभारंभ हुआ। गांधी दर्शन समिति की जिला संयोजिका मीनाक्षी चंद्रावत, आमिर खान तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश मालव ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान शहर के गणमान्य सहित विद्यालय के छात्रगण शामिल रहे।
बाद में सद्भावना दौड़ शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मिनी सचिवालय पहुंची, जहां सद्भावना दौड़ में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को स्वीप अभियान के तहत मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
इससे पूर्व झालावाड़ मिनी सचिवालय में स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमे सभी धर्म गुरुओं द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *