जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी शिखर अग्रवाल को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रख दिया है। कार्मिक विभाग ने राज्यपाल की आज्ञा से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी पदस्थापन आदेशों तक एपीओ किया गया है। कई अहम विभागों की संभाल रहे थे जिम्मेदारी एपीओ किए जाने से पूर्व शिखर अग्रवाल राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण एवं उच्च पदों का कार्यभार देख रहे थे: अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) एवं राजकीय उपक्रम विभाग दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) एवं विशेषाधिकारी, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण अतिरिक्त मुख्य सचिव, विनियोजन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी), राजस्थान, जयपुर अध्यक्ष, रीको (RIICO), जयपुर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजसीको (RAJSICO), जयपुर कार्मिक विभाग ने जारी किया परिपत्र कार्मिक (क-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को प्रशासनिक कारणों से आगामी पदस्थापन आदेशों तक एपीओ रखा जाता है। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्य सचिव, संबंधित विभागों तथा भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) सहित सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचनार्थ एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल : वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल को किया एपीओ
ram


