जयपुर। नगर निगम जयपुर आयुक्त श्री ओम कसेरा के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में मोती सन्स के पास, एनआईआर चैराहा, विजयपथ मानसरोवर, मध्यम मार्ग आवासन मण्डल के सामने, रीको कांटा चैराहा, सुमेर नगर, मांग्यावास मानसरोवर, लालरपुरा एवं खिरणी फाटक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 13 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 6 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में मोती सन्स के पास, एनआईआर चैराहा, विजयपथ मानसरोवर, मध्यम मार्ग आवासन मण्डल के सामने, रीको कांटा चैराहा, सुमेर नगर, मांग्यावास मानसरोवर, लालरपुरा एवं खिरणी फाटक आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 6 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 13 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा की गई कार्रवाई, 13 हजार 500 रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 6 केन्टर सामान जब्त
ram


