AAP ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशिर्वाद’ अभियान, पत्नी सुनिता बोलीं- वह सच्चे देशभक्त

ram

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा और एक ऑनलाइन अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं – केजरीवाल को आशीर्वाद। आप इस नंबर पर केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थना भेज सकते हैं। सुनिता ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप 8297324624 पर WhatsApp कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल को सच्चा देशभक्त भी बताया।

यह वीडियो संदेश कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत गुरुवार को 1 अप्रैल तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में “सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों” को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कल अरविंद ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत में जो कुछ कहा, उसके लिए बेहद साहस की जरूरत है। उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली और भ्रष्ट ताकतों को चुनौती दी है। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं – 8297324624। हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *