कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत की भरी हुंकार

ram


सूरजगढ़। कस्बे के रानीबाग होटल में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ का
सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र ओला ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र ओला का स्थानीय जन प्रतिनिधियों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक श्रवण कुमार,पिलानी विधायक पितराम काला,पूर्व जिला प्रमुख डॉ राजबाला ओला,जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ,पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन के दौरान भाजपा पर जुबानी हमले बोलते हुए कटाक्ष भी किये। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मदनसिंह राठोड ने किया। इस अवसर पर बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव,एलआईसी फेडरेशन ऑफ़ उतर भारत के पूर्व अध्यक्ष सतवीर धतरवाल ,पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा,पार्षद सांवरमल सैनी,पूर्व पार्षद योगेश सोनी ,अंजनी कटारिया,गजानंद कटारिया ,विजय चौधरी ,मुकेश चौधरी,पालीराम मुंशी,विनोद हरिपुरा, रौनक पीपलवा ,दिनेश शर्मा ,राजेश जोशी व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *