अहिंसा एवं पर्यावरण सुरक्षा रैली निकाली, दिया संदेश

ram

नागौर। जयमल जैन आध्यात्मिक ज्ञान-ध्यान संस्कार शिविर के शिविरार्थियों ने रविवार को अहिंसा एवं पर्यावरण सुरक्षा रैली निकाली। श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, जेपीपी जैन अणुप्पेहा ध्यान योग एकेडमी व जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में शिविरार्थियों ने स्वच्छ भारत और अहिंसा का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने और प्रदूषण न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। लोढ़ा की पोल स्थित सुशील धरम आराधना भवन से सुबह 6 बजे रैली शुरू हुई। लोढ़ा की चौक, मेड़तावाड़ी, माही दरवाजा, गांधीवाड़ी होते हुए रैली बोहरावाड़ी उपाश्रय पहुंची। यहां पर सभी ने साधु भगवंत के दर्शन कर मंगल पाठ सुना। इसके बाद रैली लोहिया की चौक होते हुए पुनः लोढ़ा की पोल पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। सभी शिविरार्थी पर्यावरण सुरक्षा एवं अहिंसा से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। पुरुष वर्ग और शिविरार्थियों ने सफेद वस्त्र व महिला वर्ग ने लाल चुनड़ी की साड़ी में शिरकत की। सभापति मीतू नौरतनमल बोथरा परिवार, अभयकुमार संजयकुमार कांकरिया परिवार, किशोरचंद पवन पारख परिवार, मनोज मुकेश ललवानी परिवार, जितेंद्र हर्ष चौरड़िया परिवार आदि ने रैली का स्वागत करते हुए शिविरार्थियों को प्रभावना दी। शिविर के मुख्य लाभार्थी बनने का सौभाग्य बनेचंद, रेवंतमल नाहर परिवार, बैंगलोर निवासी को मिला। रविवार के लाभार्थी अभय कुमार, संजय कुमार कांकरिया परिवार, अहमदाबाद निवासी रहें। दोपहर को सुशील धरम आराधना भवन में शिविरार्थियों की परीक्षा का आयोजन हुआ। शिविर में अब तक सीखे गए पाठ्यक्रम की परीक्षा ली गई। संघ मंत्री हरकचंद ललवानी ने बताया कि लक्की ड्रा प्रतियोगिता में नीरू नाहर, वर्द्धन, जयंत विजेता रहें। संजय पींचा ने बताया कि 1 जून को शिविर का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *