जयपुर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ एक विशेष आत्मीय मुलाकात एवं जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बेहद सहज और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित इस संवाद के दौरान सामाजिक, संगठनात्मक तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। आत्मीय बातचीत के बीच सुने आमजन के सुझाव और समस्याएं जनभागीदारी से विकास को गति देने पर चर्चा: संवाद के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के विचारों, सुझावों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। हंसी-मजाक और आत्मीय बातचीत के बीच झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निरंतर जनसंवाद का संकल्प: इस अवसर पर मंत्री राठौड़ ने कहा कि निरंतर जनसंवाद, आपसी सहयोग और सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से ही ‘विकसित झोटवाड़ा, विकसित राजस्थान’ के संकल्प को धरातल पर साकार किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ किया आत्मीय संवाद
ram


