स्पीकर देवनानी ने पूर्व विधायक श्री अतर सिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अतरसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देवनानी ने कहा कि श्री अतर सिंह भड़ाना का निधन दुःखद है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री देवनानी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *