पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ने राज्य सरकार से मांगी स्थायी पैरोल

ram

जयपुर। भाजपा के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ने राज्य सरकार से स्थायी पैरोल देने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, मीणा की ओर से सरकार के समक्ष स्थायी पैरोल को लेकर गुहार लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से ACS होम से नियमों और प्रावधानों पर राय मांगी गई, जिसके बाद ACS होम ने एडवोकेट जनरल (AG) से कानूनी राय मांगी। सूत्रों के अनुसार, AG की ओर से कहा गया कि मौजूदा नियमों में स्थायी पैरोल का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। साथ ही, अन्य राज्यों में ऐसे मामलों में लागू प्रावधानों और व्यवस्थाओं का अध्ययन करने की बात कही गई है।
2005 में तत्कालीन SDM पर पिस्तौल तानने का मामला
कंवरलाल मीणा से जुड़ा मामला वर्ष 2005 का है। उन पर तत्कालीन एसडीएम पर पिस्तौल तानने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि तीन साल की सजा में से करीब एक साल की अवधि जेल में पूरी की जा चुकी है। अब स्थायी पैरोल की मांग को लेकर सरकार स्तर पर नियमों और कानूनी प्रावधानों का परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *