श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत अधिकतम मतदान के संदेश को लेकर रविवार सुबह श्रीगंगानगर दौड़ा। रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट की ओर से इंदिरा वाटिका से आयोजित रन फॉर कम्यूनिटी मतदाता जागरूकता दौड़ में युवाओं के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं रोटरी-लॉयन्स क्लबों, माय लिमिटलेस रन क्लब के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं एवं आयोजकों, सहयोगियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने इंदिरा वाटिका में सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर, जिला परिषद सीईओ अभिषेक जैन, एसडीएम नयन गौतम, स्वीप कार्यक्रम प्रभारी रमन असीजा, रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन अग्रवाल सहित क्लब सदस्यों ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। सुबह 6 बजे इंदिरा वाटिका से शुरू हुई दौड़ चहल चौक, शिव चौक, सुखाडिय़ा सर्किल और मीरा चौक होते हुए वापस इंदिरा वाटिका पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने अधिकतम मतदान का संदेश दिया और शहरवासियों को लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आयोजन में 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में युवा मतदाताओं को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी पहली भागीदारी का स्वागत किया गया। आयोजन में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग और उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के श्याम जैन, भरत बंसल, अमित सिंगला, ललित डोडा, दीपक गुप्ता, विकास जैन, डॉ. प्रवीण मक्कड़, संजय गुप्ता, रवि चमडिय़ा, आशीष चमडिय़ा, सुशील अग्रवाल, रवि लीला, भानू प्रकाश गर्ग, सूरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विकास सिहाग, डॉ. रजनीश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, राजेश चलाना, आशीष गुप्ता, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अरविन्द मित्तल, रेणुका राजपाल, सोनिया चौहान, इंदु वर्मा, नेहा अग्रवाल, करूणा चमडिय़ा, दिव्या चौहान, प्रेम गर्ग, प्रेम चुघ, प्रवीण नागपाल आदि मौजूद रहे।

नगर निकाय चुनाव 2026 में अधिकतम मतदान के संदेश के साथ दौड़ा श्रीगंगानगर
ram


