नगर निकाय आम चुनाव 2026 : 400 ईवीएम का किया गया रेंडमाइजेशन

ram

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में डीओआईटी वीसी कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिले की सात नगर निकायों के निर्वाचन के लिए कुल 400 ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।
नगर परिषद चित्तौड़गढ़ एवं निंबाहेड़ा तथा नगर पालिका रावतभाटा, बेगूं, कपासन, बड़ीसादड़ी एवं आकोला के विभिन्न मतदान केंद्रों पर इन्हीं ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार ईवीएम का आवंटन किया गया है। साथ ही पर्याप्त संख्या में ईवीएम रिजर्व रखी गई हैं। निकायवार ईवीएम का आवंटन नगर पालिका आकोला के लिए मतदान हेतु 20 ईवीएम, 4 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 2 ईवीएम सहित कुल 26 ईवीएम आवंटित की गई। नगर पालिका बड़ीसादड़ी के लिए मतदान हेतु 25 ईवीएम, 5 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 2 ईवीएम सहित कुल 32 ईवीएम आवंटित की गई। नगर पालिका बेगूं के लिए मतदान हेतु 35 ईवीएम, 8 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 2 ईवीएम सहित कुल 45 ईवीएम आवंटित की गई। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के लिए मतदान हेतु 102 ईवीएम, 21 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 6 ईवीएम सहित कुल 129 ईवीएम आवंटित की गई। नगर पालिका कपासन के लिए मतदान हेतु 25 ईवीएम, 5 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 2 ईवीएम सहित कुल 32 ईवीएम आवंटित की गई। नगर परिषद निंबाहेड़ा के लिए मतदान हेतु 65 ईवीएम, 13 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 4 ईवीएम सहित कुल 82 ईवीएम आवंटित की गई। नगर पालिका रावतभाटा के लिए मतदान हेतु 42 ईवीएम, 9 रिजर्व तथा प्रशिक्षण हेतु 3 ईवीएम सहित कुल 54 ईवीएम आवंटित की गई। इस प्रकार जिले की सभी सात नगर निकायों के लिए मतदान, रिजर्व एवं प्रशिक्षण हेतु कुल 400 ईवीएम का रेंडमाइजेशन एवं आवंटन किया गया। 4 सितंबर को बूथ रेंडमाइजेशन प्रस्तावित निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में मतदान केंद्रवार बूथ रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए संभावित तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। बूथ रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया जाएगा। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ सहित सभी नगर निकायों के रिटर्निंग अधिकारी (आर.ओ.), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.) तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *