मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालय एवं बूथ स्तर पर पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

ram

जोधपुर। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बूथ स्तर पर पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं सहित विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर पीईईओ सेवकी खुर्द, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमादेसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हातुण्डी तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कल्ला में मतदाता जागरूकता मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मेहंदी एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया। जोधपुर जिले के विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए स्कूल ईएलसी प्रभारी पुरुषोत्तम दहिया द्वारा समन्वय किया गया। इसी प्रकार जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में भी पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय स्तर पर स्वीप गतिविधियों के समन्वय में ईएलसी प्रभारी जीवन दान एवं प्रतिभा बोहरा की भूमिका रही। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने परिवार एवं आसपास के पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *