सिकंदरा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को भाजपा दौसा के तत्वावधान में सिकंदरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा संयोजक वीरेंद्र दड़गस के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 251 फीट लंबे तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने पूरे सिकंदरा में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
तिरंगा यात्रा श्री भोमिया जी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर सिकंदरा गांव के मुख्य मार्ग, सिकंदरा चौराहा, प्रधान जी का कटला, नई सब्जी मंडी गीजगढ़ रोड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में दौसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, पूर्व डीजी केसी मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना, पूर्व जिला महामंत्री रामविलास मरियाडा, महेश जैमन ईंटका, जिला तिरंगा संयोजक लेखपाल कसाना, मुकेश रमचेला, भवानी शंकर मिश्रा, मंडल सहसंयोजक दिनेश भोमिया, अमित डोई, गिर्राज डोलीका, शंभूदयाल बैरवा, दिनेश महावर, जिला परिषद सदस्य ममता सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ओमप्रकाश सैनी, प्रवीण संतिया, गिर्राज बावनपाड़ा, करतार सिंह, कजोड़ बैरवा भंडारी, धारा सिंह कसाना, हीरालाल सैनी बासड़ा, राजेश कसाना, उदय सिंह कसाना, सतीश उपाध्याय, सुरेंद्र जांगिड़ और कुलदीप डोई सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सिकंदरा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर सिकंदरा में निकली 251 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा
ram


