बूंदी में 7 से 13 अगस्त तक चलेगा ‘सांसद जन सेवा अभियान’, एक ही छत के नीचे मिलेगी योजनाओं की सौगात

ram

बूंदी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में 7 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक ‘सांसद जन सेवा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष महोदय की इस पहल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलक्टर हरफूल यादव ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

सांसद जन सेवा अभियान शिविरों में आमजन के विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा एवं राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाएं, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, वोटर आई.डी. और ई-मित्र से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

शिविरों की तिथियां निर्धारित

बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित सांसद जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविरों की तिथियां निर्धारित की गई है। इसके तहत 7 अगस्‍त से 13 अगस्‍त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 07 अगस्त रोटरी क्लब, मीणा मंदिर के सामने बूंदी में वार्ड संख्‍या 2, 3, 4, 5, 6, 7, 19, 20, 23 के लिए, 8 अगस्त को मालियों का नोहरा, बालचंद पाड़ा में वार्ड संख्‍या 1, 8 से 14, 59, 60 के लिए, 9 अगस्त को शिव मंदिर परिसर गुरूनानक कॉलोनी में वार्ड संख्‍या 11, 15 से 18, 21, 22, 30 के लिए, 10 अगस्त को मालियों का नोहरा छत्रपुरा में वार्ड संख्‍या 24, 25, 26 के लिए, 11 अगस्त को ठाकुर जी की धर्मशाला देवपुरा में वार्ड 38 से 46, 27, 28, 29 के लिए, 12 अगस्त को अग्रवाल नोहरा चैनराय जी के कटले के पास वार्ड 31 से 37, 55 से 58 के लिए तथा 13 अगस्त को रजत गृह सामुदायिक भवन नैनवां रोड़ में वार्ड संख्‍या 47 से 54 के लिए के लिए शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *