सिरोही में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज—लाखेराव तालाब पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ram

जयपुर। सिरोही जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारम्भ का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सोमवार को लाखेराव तालाब में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वृक्षों की, जल की, पर्यावरण की, जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। ऐसे आयोजन जहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं वहीं आने वाली पीढ़ियों को भी महत्वपूर्ण विरासत के रूप में पर्यावरण संरक्षण का आवश्यक संदेश सौंपते हैं। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में विभिन्न प्रयासों के माध्यम से सदैव जल संरक्षण के कार्य हुए है ऐसे कार्यक्रमों में आमजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं। जिससे की जन जन तक यह संदेश पहुंच सकें। कार्यक्रम में सिरोही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण और जल संरक्षण के कार्य इस अभियान के माध्यम से प्रसारित होंगे। उन्होंने पानी को रोकने एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों की भी जानकारी दी। संभागीय आयुक्त एवं ​सिरोही प्रभारी सचिव के.एल.स्वामी ने सभी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच को आत्मसात करते हुए जल संरक्षण की भावना को दैनिक जीवन में नियमितता के साथ शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह अभियान कुछ दिनों का न होकर के अपने व्यवहार में हमेशा के लिए शामिल करने का हैं। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व राजीविका की महिलाओं द्वारा अभियान से संबंधित कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित अतिथियों द्वारा तालाब पूजन एवं पीपल पूजन किया गया वहीं वृक्षारोपण भी किया गया व परिंडे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने राजीविका द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जल संरक्षण संबंधित शपथ भी सभी को दिलाई। कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी किया गया।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, पर्यावरण संरक्षण संकल्प को प्रोत्साहित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। वंदे गंगा अभियान के साथ हरियालो राजस्थान की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थान एवं ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा जल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *