कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 16-17 सितंबर को राजस्थान दौरे पर

ram

जयपुर। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 16 और 17 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 16 सितंबर को बेंगलुरु से रवाना होकर जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर में वे लोक भवन में राजस्थान के राज्यपाल से मुलाकात एवं लंच कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गहलोत सड़क मार्ग से गुलाबपुरा के लिए रवाना होंगे। शाम को वे हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस गुलाबपुरा पहुंचकर संक्षिप्त विश्राम करेंगे। शाम 6:30 बजे वे मालासेरी डूंगरी, आसींद पहुंचेंगे, जहां 1115वें अवतरण दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में गरुड़ अवतार एवं भगवान देवनारायण से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इसके बाद मंदिर गेस्ट हाउस में रात्रिभोज का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात में गहलोत सवाई भोज मंदिर, आसींद में दर्शन एवं भजन-संध्या में भाग लेंगे। इसके बाद गुलाबपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 17 सितंबर को वे गुलाबपुरा से जयपुर के लिए रवाना होंगे और लोक भवन पहुंचेंगे। इसके बाद आईजीपीआर एवं जीवीएस जयपुर तथा डेमोक्रेसी से नेशनल सेशन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को लोक भवन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर रात में इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *