सीबीएसई मई के तीसरे वीक में जारी करेगा 12th क्लास का रिजल्ट, Exam Controller ने साझा की डिटेल

ram

नई दिल्ली। सीबीएसई 12th बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 18.5 लाख स्टूडेंट्स को CBSE 12th रिजल्ट के लिए अभी थोड़ा से और इंतजार करना होगा। नई जानकारी के मुताबिक अब सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट अभी जारी नहीं किया जायेगा। “पीटीआई से बात करते हुए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि छात्र मई के तीसरे सप्ताह में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं, जैसा कि पहले बताया गया था।”

नई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं को भी नकारा
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने नई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं को उजागर करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज किया और कहा ये सभी जानकारी तथ्यों से बिल्कुल परे है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है और निर्धारित समय पर पूरी हो जाएगी।

पिछले वर्ष 13 मई को जारी हुआ था परिणाम
सीबीएसई द्वारा 12th रिजल्ट पिछले वर्ष 13 मई को जारी किया गया था। रिजल्ट 88.39 फीसदी दर्ज किया गया था। इसमें से जहां लड़कियां 91.64% पास हुईं थीं वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 दर्ज किया गया था।

Digilocker पर पहले ही मिल जाएगी जानकारी
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा की जाती है। ऐसे में छात्रों को बीच-बीच में डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगा कॉपियों का पुनर्मुल्यांकन करवाने का मौका
ऐसे स्टूडेंट्स जो बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे उनको कॉपियों को रीचेक करवाने का मौका दिया जायेगा। इसके अलावा जो छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उनके लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा को पास कर पाएंगे। सप्लीमेंट्री एवं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *