26 या 27 मार्च कब है नवमी? जानें किस दिन किया जाएगा नौ दिनों के व्रत का पारण

ram

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि महा नवमी और राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को। पंचांग के अलग-अलग नियमों और मुहूर्त के कारण यह असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि किस दिन रहेगी और नौ दिनों के व्रत का पारण किस दिन क्या जाएगा।

कब है महानवमी 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यानी नवमी तिथि दोनों दिनों में पड़ रही है। यही वजह है कि लोग तारीख को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार मनाने के लिए उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है। इस आधार पर नवमी 27 मार्च 2026 को मानी जाएगी, क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी।

राम नवमी 2026 कब मनाई जाएगी?
मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। 26 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 तक रहेगा और इस समय नवमी तिथि भी प्रभावी होगी। इसी कारण कई विद्वान 26 मार्च को राम नवमी मनाने की सलाह दे हैं, भले ही वह उदया तिथि न हो। वहीं 27 मार्च को भी अभिजीत मुहूर्त रहेगा, लेकिन उस दिन सुबह 10:06 बजे ही नवमी तिथि समाप्त हो जाएगी।

नवरात्रि व्रत के पारण का समय
चैत्र नवरात्रि का समापन दशमी तिथि को होता है। शास्त्रों के अनुसार पारण दशमी को करना उचित माना गया है। यदि नवमी दो दिन पड़ती है, तो पहले दिन उपवास रखा जाता है और दूसरे दिन पारण किया जाता है। इस हिसाब से 27 मार्च को नवमी तिथि के समापन (10:09 बजे) के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

व्रत पारण की विधि
नवमी के दिन देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करें।
षोडषोपचार पूजा के साथ हवन और कन्या पूजन करें।
नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें वस्त्र, फल और दक्षिणा दें।
साथ ही ब्राह्मणों को भी दान-दक्षिणा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *