लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को इंग्लैंड के स्टैंड-इन कैप्टन ओली पोप ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन जारी है। भारत ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। बॉलर्स के लिए मददगार पिच पर भारत ने पहले दिन 204 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। साई सुदर्शन 38 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
इंग्लिश पेसर क्रिस वोक्स ओवल टेस्ट से बाहर हुए
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के पेसर क्रिस वोक्स इंजर्ड हो गए और वे अब कंधे की चोट के कारण बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
करुण नायर नॉटआउट लौटे
नंबर-5 पर करुण नायर उतरे, वहीं नंबर-8 पर वॉशिंगटन सुंदर बैटिंग करने आए। दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। करुण 52 और सुंदर 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स को भी 1 विकेट मिला।
पहले सेशन में भारत ने 2 विकेट गंवाए
सीरीज में पहली बार इंग्लैंड मैनेजमेंट ने बॉलर्स के लिए मददगार पिच दी। जहां हरी घास साफ नजर आई। स्विंगिंग कंडीशन के बावजूद टीम इंडिया ने पहले सेशन में 2 ही विकेट गंवाए और 72 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 2 ही रन बना सके, लेकिन केएल राहुल ने 40 गेंदें खेलकर 14 रन बनाए।
 


