‘स्मैट’ के लिए क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में बड़ौदा टीम का ऐलान, हार्दिक को जगह नहीं

ram

बड़ौदा। बड़ौदा ने टी20 फॉर्मेट की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (स्मैट) के लिए क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में घोषित बड़ौदा की टीम में जितेश शर्मा, दीपक हुड्डा और रसिख सलाम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक आईपीएल 20260 के बाद से ही कई चोटों की वजह से मैदान से बाहर हैं। आईपीएल के दौरान पीठ में ऐंठन होने के बाद से हार्दिक ने अपना ज्यादातर समय बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बिताया है। उन्होंने आखिरी बार 24 मई को आईपीएल में खेला था।
ऑलराउंडर को हाल ही में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में चुना गया था, लेकिन पिंडली में नई चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।
हाल ही में, भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक की नेशनल सेटअप में संभावित वापसी के बारे में बात की, और कहा कि ऑलराउंडर पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।
गिल ने कहा था कि हार्दिक जब भी वापस आएंगे, तो नंबर 7-8 का ध्यान रखा जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजी ग्रुप से खुश हूं। हार्दिक एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है। एक बॉलर के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी बॉल से बॉलिंग कर सकते हैं। हमारी कई बार बात हुई है। वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं। वह आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे। वह कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। उम्मीद है कि हम उसे जल्द ही भारतीय टीम में वापस ले आएंगे।
स्मैट के लिए बड़ौदा टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी. पटेल, सफवान पटेल
स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *