श्रीनगर में मई में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

ram

श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार को लगभग छह दशक में पहली बार मई में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक श्रीनगर में गत 57 वर्षों के बाद सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।अधिकारियों के अनुसार, मई में अब तक का सर्वाधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मई में यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक तापमान है।अधिकारियों ने बताया कि 31 मई 1956 को श्रीनगर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से नौ डिग्री अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *