केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारंभ

ram

झालावाड़। केन्द्रीय विद्यालय झालावाड़ में सत्र् 2025-26 के लिए कक्षा 1 एवं बालवाटिका में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं जो कि 21 मार्च 2025 तक चालू रहेंगे।
केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश मीना ने बताया कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2025 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों 2025-26 के अनुसार किया जाएगा। वहीं बालवाटिका-1, 2 एवं 3 में प्रवेश हेतु आयु क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होगी, जो 31.03.2025 के अनुसार होगी।
बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा ।। एवं उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) की कक्षाओं में, स्थान रिक्त होने पर ही, प्रवेश के लिए पंजीकरण 02 अप्रेल 2025 को प्रातः 10 बजे से 11 अप्रेल 2025 को सायं 4 बजे तक ऑफलाइन मोड द्वारा किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म को केन्द्रीय विद्यालय में प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा।
बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होना है), कक्षा-।। और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी तथा प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रवेश-2025-26 की अनुसूची के अनुसार किया जाएगा। यदि आवेदन पत्र में कोई गलत या भ्रामक जानकारी दी गई है तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी अधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *