झालावाड़। होली के त्यौहार पर झालावाड़ जिले के लोगों को खाने के लिए शुद्ध, स्वादिष्ट एवं स्थानीय मिठाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल करते हुए झालावाड़ जिले के लोगों के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से जिले की स्थानीय शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाईयां तैयार करवाई गई है।
उप रजिस्ट्रार अवतार सिंह मीणा ने बताया कि सहकारिता विभाग के माध्यम से चार प्रकार की मिठाई एवं खाद्य सामग्री बनवाई गई है। जिसमें बेसन चक्की 300 रुपए प्रति किलो, बालूशाही (मक्खनबड़ा) 380 रुपए प्रति किलो, बूंदी के लड्डू 360 रुपए प्रति किलो एवं मठरी 230 रुपए प्रति किलो की दर से 500 ग्राम व 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध है। इसके साथ ही 750 ग्राम का मिठाईयों का एक गिफ्ट पैक भी तैयार किया गया है जो 300 रुपए प्रति पैकेट की दर से उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आमजन उक्त उत्पादों के लिए उपहार सुपर मार्केट राजकीय खेल संकुल आरटीओ रोड़, मास्टर कॉलोनी में मोबाइल नम्बर 9799082516 पर बीरमचन्द लोधा से, स्टेशनरी शॉप झालावाड़ एसबीआई बैंक गढ़ पैलेस के सामने मोबाइल नम्बर 9460747896 पर सिद्धिक मन्सूरी से तथा जिला परिषद् कार्यालय में मोबाइल नम्बर 9799884814 पर पवन सिकरवार व 8955875612 पर विशाल कश्यप से सम्पर्क कर सकते हैं।


