376 युवाओं को रोजगार के प्रांरभिक अवसर प्रदान किये गये

ram

चित्तोडगढ। जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा 29 जनवरी 2025 को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर ग्रामीण हाट बाजार कीर खेडा में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 376 आशार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 197 आशार्थियों को रोजगार का प्रांरभिक अवसर प्रदान किया गया तथा 45 प्रशिक्षण एवं 15 आशार्थियों को स्वरोजगार हेतु चयनित किया। जिला रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखावत ने बताया की शिविर में 16 नियोजकों ने भाग लिया , इनके द्वारा उपस्थित आशार्थियों लेकर मौके पर ही साक्षात्कार लेकर सुरक्षा प्रहरी, रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड ऑफीसर, सुपरवाईजर, ऑपरेटर , आईटीआई तकनिशियन, फाइनेंस, कृषि, ऑटोमोबाईल, बीमा सलाहकार इत्यादि के पद पर रोजगार के प्रांरभिक अवसर प्रदान किए गये। माननीय मुख्य मंत्री महोदय की बजट घोषणा की अनुपालना में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय आईटीआई ,राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के प्रतिनिधि ने भाग लेकर रोजगारपरक कॉर्सेज करने के लिए बेरोजगारों को जागरूक किया, जिससे कि प्रशिक्षणोपरान्त युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। आगे भी इस क्रम में रोजगार सहायता शिविरो का आयोजन किया जायेगा जिससे अधिकतम बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर स्वरोजगार के क्षेत्र में बडौदा स्वरोजगार संस्थान एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बेरोजगारों को इसका लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित कियाइस मौके पर जिला उद्योग केन्द्र के मुकेश सिंह एवं रोजगार कार्यालय के पियूष गांधी, सन्तोष कुमार शर्मा, सहित आमंत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *