Haryana में बोले CM Yogi, कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदें पार की, विकास के नाम अपने परिवार को आगे बढ़ाया

ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुचें थे। इस दौरान योगी ने कहा कि मैं बवानी खेड़ा की जनता का आभारी हूं जिन्होंने यहां कांग्रेस का खाता कभी नहीं खुलने दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग जानते हैं कि अगर कांग्रेस जीतेगी तो वे देश के साथ गद्दारी करेंगे। उन्होंने (कांग्रेस) अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के विभाजन का समर्थन किया। तुष्टीकरण की हदें पार कर विकास के नाम पर केवल अपने घरों को आगे बढ़ाया। उन्होंन साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने देश को विकास नहीं बल्कि आतंकवाद और अराजकता दी।
योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आपने देखा है कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में कनेक्टिविटी का विकास हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया होता तो पीएम मोदी को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन नहीं देना पड़ता। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ाने को मजबूर है। उन्होंने दावा किया कि शौर्य और पराक्रम की धरा हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास, सुरक्षा व सुशासन की प्रतीक भाजपा को एक बार फिर चुनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *