गणपती महोत्सव चढ़े परवान पर

ram


सूरजगढ़। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणपती महत्सवों में श्रद्धा व आस्था का गुबार दिखाई दे रहा है। कस्बे के प्राचीन स्वामी रूपदास मंदिर,कायां छतरी भूतनाथ मंदिर ,गणेश मंदिर अनाज मंडी में चल रहे गणपती महोत्सवों में महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। स्वामी रूपदास मंदिर परिसर में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में माँ राज राजेश्वरी सेवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित हो रहे बारहवें गणपती महोत्सव में श्रद्धालुओं का जन शैलाब उमड़ा दिखाई दे रहा है। महाआरती में महाआरती में भारत के प्रसिद्ध भजन गायक संजय सेन ने बप्पा के भजनों कि मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए श्रद्धालुओं के झूमने पर मजबूर किया। महाआरती में यजमान मुकेश काजला ने सहपत्नी पूजा अर्चना की। अनाज मंडी में गणपती सेवा मंडल द्वारा आयोजित हो रहे गणपति महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे है। गणेश मंदिर में और कायां छतरी में गल्लू महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे गणपती महोत्सव में श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग ;ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *