विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : सरकारी अधिकारियों और रंगीन दुनिया के सितारे जिन्होंने आत्महत्या को गले लगाया

ram

बाल मुकुन्द ओझा
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर वर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आत्महत्याओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने, करुणा को बढ़ावा देने और सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 2003 में इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सह-प्रायोजन से की गई थी। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (2024-2026) का त्रैवार्षिक थीम “आत्महत्या पर नैरेटिव को बदलना” है। यह थीम हम सभी से हानिकारक मिथकों को चुनौती देने, कलंक को कम करने और आत्महत्या के बारे में खुली और सौहार्दपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने का आह्वान करती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 7 लाख से अधिक लोग आत्महत्या से मर जाते हैं।
आज विभिन्न कारणों से छात्र – युवा से लेकर कानून के रखवाले और सेलिब्रेटी तक आत्महत्या का मार्ग चुन रहे है जो सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। एक बड़े नौकरशाह और देश की राजधानी दिल्ली के मुख्य सचिव रहे राकेश मेहता ने जिनके कन्धों पर सरकारी कानून कायदों के निर्वहन की जिम्मेदारी थी, उन्होंने दो दिन पूर्व गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इससे पूर्व 31 अगस्त, 26 को अधीक्षण अभियंता गीतू राम ने सेवानिवृत्ति के दिन करनाल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मथुरा में 3 सितम्बर, 26 को दारोगा पंकज यादव ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस भांति सरकारी अधिकारियों के आत्महत्या करने की एक लम्बी फेहरिस्त है। आज हम रंगीन दुनिया के उन सितारों की चर्चा कर रहे है जिन्होंने आत्महत्या को गले लगाया। सेलिब्रेटी के आत्महत्या के मामले कोई नये नहीं है। आत्महत्या की लम्बी सूची में विख्यात अभिनेता गुरुदत्त से लेकर हाल ही आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री संचिता उगले शामिल है। प्यासा और कागज के फूल जैसी फिल्में बनाने वाले गुरुदत्त ने 10 अक्टूबर 1964 को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने शराब में नींद की दवाइयां मिलाकर आत्महत्या को अंजाम दिया। बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री दिव्या भारती ने 1993 में महज़ 19 साल की उम्र में आत्महत्या करली थी । दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता ने 23 सितंबर, 1996 को महज 36 साल मेंआत्महत्या करली । साल 2005 में अभिनेत्री परवीन बॉबी को अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। परवीन अपने घर में अकेली रहती थी और अकेलेपन में ही वह इस दुनिया को हमेशा के लिये अलविदा बोल कर चली गयीं। कुणाल सिंह अपने दौर के काफी बड़े एक्टर थे। कुणाल सिंह ने अपने पत्नी के वजह से सुसाइड कर लिया था। कुणाल सिंह की मृत्यु 7 फरवरी 2008 को हुई थी। अभिनेत्री जिया ने 3 जून 2013 में मुंबई के जुहू में स्थित अपने घर में फांसी लगाके आत्महत्या कर ली थी। बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी ने एक अप्रैल 2016 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आठ फरवरी 2006 को कुलजीत रंधावा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लक्ष्य, कॉल जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने महज 29 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। क्राइम पेट्रोल जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने साल 2020 में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। उनकी उम्र महज 25 साल थी। प्रेक्षा मेहता ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी। टीवी सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ फेम एक्ट्रेस सेजल ने 24 जनवरी 2020 को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। कुशल पंजाबी एक भारतीय फिल्म और टीवी, अभिनेता थे, जिन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत के सरदार दोस्त के रोल में नजर आए एक्टर संदीप नाहर ने 16 फरवरी 2021 को मुंबई के गोरेगांव में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। 32 साल के मनमीत ग्रेवाल ने 15 मई 2020 को आत्महत्या कर ली थी। सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी 2020 को शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस और मॉडल नफीसा जोसेफ की मौत किसी राज से कम नहीं है। 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली नफीसा साल 2004 में महज 26 साल की उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गईं। कहानी घर-घर की फेम समीर शर्मा ने अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंद्र कुमार ने 28 जुलाई 2017 को अपने कमरे के पंखे में लटक कर जान दे दी थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान का निधन भी एक ऐसी पहेली बन गया जिसको सुलझना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। दिशा ने 8 जून को फ्लैट की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। हिंदी और कन्नड़ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके सुशील गौड़ा अपने होम टाउन में मृत पाए गए थे। इसी भांति भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *