रामगंजमंडी। कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोटा में महारैली को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया संबोधित करेगी। कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल द्वारा आयोजित इस रैली में रामगंजमंडी से 10000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 2 जुलाई की रैली को सफल बनाने को लेकर विजय गौतम सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने गांव गांव मे जनसम्पर्क करते हुए कार्यकर्ताओ से भेट की थी। पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम, बच्चन सिंह सलूजा नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सांवरिया युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू धाकड आदि ने कहा कि रैली में रामगंजमंडी तहसील से लगभग 123 बसें और 200 फोर व्हीलर गाड़ी के साथ कार्यकर्ता रवाना होंगे रामगंजमंडी शहर में भी 10 बसे लगाई गई है सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवाद जिम्मेदारी सौंप दी गई है हर बस पर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है गांव में इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कांग्रेस गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
गुंजल की रैली मे कार्यकर्ता दिखाएगे दम ( मंडी से दस हजार कार्यकर्ता लेंगे विरोध प्रदर्शन मे हिस्सा ).
ram