नयी दिल्ली। महिला एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने की संभावना है। हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अभी तक आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सभी भाग लेने वाले देशों से इन तारीख़ों को ध्यान में रखने के लिए अनौपचारिक रूप से कहा गया है।
यह महिला टी 20 एशिया कप का छठा संस्करण होगा। इसमें मौजूदा चैंपियन श्रीलंका के अलावा भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेज़बान यूएई हिस्सा लेंगे। क्रिकइंफो को पता चला है कि एसीसी अभी कार्यक्रम, तारीख़ों और मेज़बान स्थल की घोषणा इसलिए नहीं कर पाया है क्योंकि उसे अपने शीर्ष नेतृत्व से अंतिम मंज़ूरी का इंतज़ार है। फ़िलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी एसीसी के भी अध्यक्ष हैं।

यूएई में आयोजित किया जा सकता है महिला एशिया कप
ram


