बारां। आगामी 9 व 10 अप्रेल को होने वाले बारां जिला स्थापना कार्यक्रम के संबंध में आज जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। बैठक में महिला प्रतिनिधिगणों से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महिला मंडल की सदस्याओं ने इस मौके पर अनेक सुझाव देकर कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी को अधिक से अधिक रखने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, सहायक निदेशक योगेन्द्र शर्मा, एडी जूही अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बारां स्थापना दिवस पर महिलाओं की हो पूरी भागीदारी : जिला कलक्टर
ram


