स्वाधीनता दिवस को लेकर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन

ram

भीलवाड़ा। निदेशालय, गृह रक्षा, राजस्थान के निर्देशानुसार गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त 2026) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेन्ट ललित व्यास के आदेश एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के तहत दिनांक 9 अगस्त से 12 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा पैदल रैली एवं तिरंगा प्रदर्शनी प्रमुख रहे। इन कार्यक्रमों में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कार्यालय के स्थाई स्टॉफ में लेखाधिकारी आशा माली, प्लाटून कमाण्डर रामकिशोर, मुख्य आरक्षी शान्तिलाल, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र सिंह एवं कनिष्ठ सहायक नरेन्द्र सिंह मीणा सहित कुल 160 स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *