11 मई को वक्फ कानून जागरूकता सम्मेलन, एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी जन जागरण अभियान

ram

कोटा। भाजपा कोटा शहर ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत जन जागरूकता फैलाने के लिए कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जीएम प्लाजा के सभागार में दोनों अभियानों की जिला टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राकेश जैन ने दोनों अभियानों को राष्ट्रहित और जनहित में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कोटा शहर इन अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने और सबूत मांगने की कड़ी निंदा की। जैन ने इसे सेना का मनोबल गिराने वाला और देश का अपमान बताया। उन्होंने ईश्वर से कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
जैन ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से बौखलाया हुआ है और उनके कार्यों का दुष्प्रचार कर रहा है। भाजपा कोटा शहर सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाकर इस भ्रम को दूर करेगा। 11 मई को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत एक जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए, वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के जिला संयोजक योगेन्द्र सिंह खींचीं ने कहा कि बूथ स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान की जिला संयोजक सुनीता व्यास ने बताया कि इस अभियान के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए एक क्यूआर कोड बनाया गया है। बूथ स्तर पर लोगों को इस कोड के बारे में जानकारी देकर समर्थन के लिए आग्रह किया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, अरविंद सिसोदिया, के पी सिंह, हीरालाल आर्य, शालिनी भटनागर, चंद्रशेखर नरवाल, निजामुद्दीन बबलू, महिप सिंह सोलंकी, राहुल सिकरवार, रोहित चंदेल, ईशु दुबे और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *