जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कबीर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि कबीर वाणी जात-पात, अंधविश्वास को स्वीकार नहीं करती। कबीर की साखियां हमारे जीवन की आंखें हैं। साखी अज्ञानता के अंधकार को दूर करके उसे प्रकाश में बदल देती है। कबीर क्रांतिकारी व महान समाज सुधारक थे। अपना जीवन निर्गुण भक्ति में व्यतीत करते हुए उन्होंने समाज में फैले जात-पात, अंधविश्वास और पाखण्ड का विरोध किया।
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने कबीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं— भाईचारे का उपदेश देती है कबीर वाणी – देवनानी
ram