जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर विद्याधर नगर स्थित बूथ संख्या 168 के श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण भी किया। दिया कुमारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित, स्वाभिमान और अखंड भारत के प्रति समर्पित जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श और विचार राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समय अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन उन्होंने दृढ़ता और साहस के साथ उनका सामना किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, वह डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव का परिणाम है। उनके जीवन से सभी को राष्ट्रसेवा, समर्पण और नेतृत्व की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रखी गई नींव के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी की मेहनत से विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति समयबद्धता और जवाबदेही पर आधारित है तथा सरकार जिस कार्य की जिम्मेदारी लेती है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास करती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह हुडील जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी, मंडल महामंत्री श्री अमित चोटिया जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजू मीणा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल जी, वार्ड संयोजक श्री अमित जी, श्री रोशन जी व श्री अजय यादव जी, पार्षद श्रीमती प्रियंका अग्रवाल जी, श्री भंवरलाल मालाकार जी, सुमन राघवंशी जी व श्री नरेंद्र सिंह शेखावत जी, बूथ अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी, श्री यशवंत सिंह जी, सुनील करोड़िया जी, श्री संदीप जी पचलंगी, अरविन्द सोनी जी आदि उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर हरित राजस्थान का दिया संदेश
ram


