‘शहरी सेवा शिविर’ ने लाई चेहरे पर मुस्कान : महज 24 घंटे में मिला बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र

ram

बूंदी। राज्‍य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर (फॉलोअप) 2026’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की समस्या अब खत्म हो रही है और लोगों को त्वरित राहत मिल रही है। नैनवां नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर में एक पिता को अपने बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र महज एक दिन में प्राप्त हो गया। नैनवां तहसील के ग्राम बाछोला निवासी राजूलाल अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगरपालिका नैनवां पहुंचे थे। वहां उन्हें नगरपालिका द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार से सरकार के ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ की जानकारी मिली। इसे अवसर मानकर उन्होंने नगरपालिका में लगे कैंप में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। राजूलाल ने शिविर में पहुंचकर आवेदन किया और अगले ही दिन उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनाकर सौंप दिया गया। इतनी जल्दी काम पूरा होने से राजूलाल के चेहरे पर खुशी छलक उठी। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए राजस्थान सरकार का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। राजूलाल ने कहा कि सरकारी काम में इतनी तेजी देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *