चित्तौड़गढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारहठ चित्तौड़गढ़ पहुंचे।
हिम्मत सिंह बारेठ, आयुक्त, विभागीय जांच, राजस्थान, जयपुर को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से चुनाव तैयारियों, कानून-व्यवस्था तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया। पर्यवेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आमजन, राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी पर्यवेक्षक से कर सकते हैं संपर्क
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम नागरिक, राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की सुविधा तथा चुनाव संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारेठ से सर्किट हाउस, चित्तौड़गढ़ में कार्यालय समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।


