संभागीय आयुक्‍त व आईजी ने वीसी के जरिए की मतदान व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा

ram

बूंदी। संभागीय आयुक्‍त अनिल कुमार अग्रवाल व आईजी हरेन्‍द्र महावर ने नगरीय निकाय चुनाव, 2026 के तहत मंगलवार को नगर परिषद बूंदी, नगरपालिका इन्‍द्रगढ, देई, व केशवरापाटन में होने वाले मतदान के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं की वीडियो कान्‍फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा की।

बैठक में संभागीय आयुक्‍त ने निर्देश दिए कि कानून व्‍यवस्‍था के पुख्‍ता इंतजाम रखे जावे। मतदान केन्‍द्रों पर पर्याप्‍त रोशनी, पेयजल सहित अन्‍य मूलभूत सुविधाएं रहे। इसके अलावा विभिन्‍न समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जावें।

उन्‍होंने निर्देश दिए कि बेहतर समन्‍वय के साथ जिले में निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्‍पन्‍न हो। उन्‍होंने निर्देश दिए कि मतदान केन्‍द्रों पर आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराई जावे। उन्‍होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे सभी अधिकारी व कर्मचारी उन्‍हें सौंपे गए दायित्‍वों का जिम्‍मेदारी के साथ निर्वहन करें।

आईजी हरेन्‍द्र महावर ने ज़िला पुलिस अधीक्षक को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कोई भी व्यक्ति (यह प्रतिबंध चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा) मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि के अंदर मोबाइल फोन, सेलफोन, वायरलेस का उपयोग नहीं करे। यह सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने नगरीय निकाय चुनाव, 2026 की मतदान प्रक्रिया सम्‍पन्‍न कराने के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं, मतदान दलों आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने मतदान केन्‍द्रों पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी।

वीसी के दौरान जिला परिषद की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी चारू, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर (सीलिंग) रमेश देव, रिटर्निंग अधिकारी बूंदी लक्ष्‍मीकांत मीणा, विभिन्‍न प्रकोष्‍ठों के प्रभारी अधिकारी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *