जयपुर। राजधानी जयपुर में जिला परिषद की 57 में से 42 सीट जीतने के बाद भी कांग्रेस में जिला प्रमुख के नाम को लेकर घमासान मच गया है। कहां जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और जिला अध्यक्ष विद्याधर चौधरी इस सीट पर शेखावाटी के बैकग्राउंड वाले किसी जिला परिषद सदस्य को जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाना चाह रहे हैं इस बात की भनक लगने के बाद स्थानीय विधायकों और हारे हुए विधायक प्रत्याशियों ने मोर्चा खोल लिया है अभी अपने-अपने इलाके के जीते हुए जिला परिषद सदस्य इन्हीं नेताओं के पास है प्रदेश कांग्रेस चाह रही है कि इन सबको एक जगह एकत्र कर दिया जाए इसके लिए रविवार का दिन तय किया गया था लेकिन निर्धारित जगह कोई भी अपने इलाके के विजय जिला परिषद सदस्यों को भेजने को तैयार नहीं है जानकारी मिली है कि यह सभी नेता एकत्र होकर प्रदेश अध्यक्ष से कहेंगे कि प्रदेश कांग्रेस जयपुर में किसको जिला प्रमुख का पार्टी टिकट देगी इसका खुलासा संयुक्त बाड़ा बंदी के पहले किया जाए ताकि पारदर्शिता पूर्वक नाम तय हो सके अन्यथा संयुक्त बाडा बंदी होने के बाद जो भी नाम तय होगा उसमें स्थानीय नेताओं का कोई रोल नहीं रहेगा। इस बात को लेकर पेच फंस गया है। माना जा रहा है कि यदि डोटासरा और विद्याधर चौधरी अपना तय नाम बड़ाबंदी शुरू होने से पहले बता देंगे तो सारा खेल बिगड़ जाएगा।

जयपुर जिला प्रमुख के नाम को लेकर कांग्रेस में बवाल
ram


