जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी पचपदरा उद्घाटन के लाइव कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में पचपदरा, बालोतरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों में जिले के नव चयनित 2043 युवाओं को बधाई व नियुक्ति पत्र सौपें। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय सहित पंचायत समितियों, स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायत में लाइव प्रसारण किया गया। पचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79 हजार करोड रुपए से अधिक की लागत से तैयार ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया तथा 1 लाख 5 हजार करोड रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया, जिसमें 13 हजार करोड रुपए से अधिक की लागत के जयपुर मेट्रो फेज -2 का शिलान्यास, 13 हजार 923 करोड रुपए के ऊर्जा, सड़क, नागरिक उड्डयन एवं रेलवे की विकास परियोजनाओं के 8 कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया तथा करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण किये। वहीं जोधपुर में नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल उद्घाटन व उड़ान योजना के नए चरण की शुरुआत की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 2043 नव चयनित कार्मिकों सौंपे नियुक्ति पत्र
जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिले के विभिन्न विभागों में नव चयनित कार्मिकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौपें। कार्यक्रम में कुल 2043 नव चयनित कार्मिकों में प्रशासनिक सुधार विभाग के 1661, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 101, गृह विभाग के 97, विद्युत विभाग के 78, कृषि विभाग के 13, पंचायती राज विभाग के 23, शासन सचिवालय के 17, कॉलेज शिक्षा के 10 एवं कौशल नियोजन विभाग के 10 सहित अन्य विभागों के 33 को नियुक्ति पत्र सौपें गए।
अंतिमा गुप्ता एवं अजय कुमार यादव का नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठा चेहरा
जिला स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त कर नव चयनितों के चेहरों पर मुस्कान आ गई, जिसमें अंतिमा गुप्ता ने शिक्षा विभाग में व्याख्याता एवं अजय कुमार यादव ने सहायक कृषि अधिकारी पद पर चयन होने पर खुशी व्यक्त की। नव चयनितों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ी संख्या में भर्ती निकाल कर उन्हें पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है, इसी का परिणाम है कि हमें निर्धारित समय पर आज नियुक्ति मिली है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान रिफाइनरी पचपदरा उद्घाटन के लाइव कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत
ram


